अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामलों में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संबंधित थानों की पुलिस केस दर्ज कर मामलों की तफ्तीश कर रही है। पुलिस के मुताबिक एकता नगर निवासी अमित कुमार ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 26 अक्तूबर को पलवल के बांस मोहल्ला निवासी समन, बिरजू, भूपेंद्र, जितेंद्र व कृष्ण ने उसके घर पर आकर उसे व उसके मिलने वाले सतपाल, अशोक व दीपक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
इसी प्रकार गांव सोलाखां निवासी फरीद ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि गांव मर्रोली निवासी धर्मपाल, जयवर्धन, सुनील, सतपाल, यशपाल व सुंदर ने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और वहीं उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।