शराब ठेके पर कारिंदे ने उधार शराब नही दी, तो गुस्साए तीन लोगों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई लक्ष्मी नारायण के अनुसार गांव कोंडल निवासी यशपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव औरंगाबाद स्थित अपने अंग्रेजी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। बृहस्पतिवार को वह ठेके पर था, तभी गांव औंरगाबाद निवासी अनेश, पवन व प्रीत आए और उधार शराब मांगने लगे।
उधार शराब नहीं देने पर उक्त लोग झगड़ा करने लगे, इतने में आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पीड़ित पर फायर कर दिया। लेकिन गनीमत यह रही कि गोली पीड़ित को नहीं लगी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।