फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सवा लाख रुपये की लूट 

Sat, 05 Nov 2016 06:04 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
खंड के गांव डराना के निकट बाइक सवार तीन बदमाश फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लाखों रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हसनपुर थाना एसएचओ देवेंद्र सिंह के अनुसार पलवल की कृष्णा कॉलोनी पलवल निवासी शशिकांत ने शिकायत दी है कि वह उज्जीवन फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है। बृहस्पतिवार की रात को वह बाइक पर सवार आसपास के गांवों से कलेक्शन करके लौट रहा था।

जब वह गांव डराना के निकट पहुंचा तो पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी और रोक लिया। 
शिकायत के अनुसार बदमाशों ने शशिकांत को धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों द्वारा लूटे गए बैग में एक लाख 26 हजार दो सौ रुपये की नगदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें