फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बेचना चाह रहा था सोने की नकली ईंट आरोपी टटलूबाज गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
सुलझाने - फोटो : demo pic
विज्ञापन
टटलूबाज ने इस बार एक पुलिसकर्मी को ही अपना शिकार बनाना चाहा, लेकिन पुलिसकर्मी की सजगता के कारण टटलूबाज इसमें सफल नहीं हो सका। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी इमरान निवासी नंगला उटावड़ (कोसीकलां) है।
विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार को 15 जून को एक फोन आया था, जिसमें सस्ते दामों पर सोने की ईंट देने की बात कही गई। इस मामले में टटलूबाज और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन पुलिसकर्मी ने अपनी पहचान छुपाए रखी और मामले से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया। इसी बीच 16 अगस्त को टटलूबाज ने सोने की ईंट को एक लाख रुपये में देने का सौदा कर लिया और हसनपुर चौक के निकट मिलने का समय तय कर दिया। समय निश्चित होते ही पुलिस टीम ने हसनपुर चौक पर बताए गए स्थान पर अपना जाल बिछा दिया।

जब टटलूबाज ने उक्त पुलिसकर्मी के मोबाइल पर फोन किया, तो उसने टीम को इशारा कर मौके पर उसे धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी इमरान निवासी नंगला उटावड़ (कोसीकलां) है। पुलिस ने नकली सोने की ईंट और मोबाइल बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें