फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले में 15 नामजद सहित 40 पर केस

Fri, 19 Aug 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने गई सीआईए की टीम पर हमला करने के आरोप में 15 नामजद सहित 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में दो आरोपियों चंद्रपाल व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हमले में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज सुनील कादियान के अनुसार, बुधवार रात को ईएएसआई हवा सिंह, हवलदार भूपेंद्र व राकेश, सिपाही सोनू व कर्मबीर और चालक अनिल नूंह मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि लालवा निवासी मामचंद के पुत्र कपिल व विकास शराब का अवैध धंधा करते हैं, जिन्होंने कुछ देर पहले घर के सामने एक गाड़ी से शराब की पेटियां उतारी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट के सामने देशी शराब की पेटियां रखी हुई थीं। पुलिस जब पेटियों को कब्जे में लेने लगी, तो एक युवक ने शोर मचाकर परिवार व आसपास के लोगों को बुला लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विकास, कपिल, राहुल, अजय, संगीता, रिंकी, चंद्रपाल, वीरेंद्र, मामचंद व अन्य कई लोग वहां पहुंच गए।

उक्त लोगों ने पुलिस पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे हवलदार राकेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा व हवलदार भूपेंद्र, सोनू व कर्मबीर घायल हो गए। उक्त लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस व पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव कर दिया। सदर थाना एसएचओ मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद कर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चंद्रपाल व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें