फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर तीन लाख लूटे

Sun, 20 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
पलवल की न्यू कालोनी निवासी साबुन व्यापारी से बदमाशों ने शनिवार की रात को तमंचे दिखाकर तीन लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। राजबीर अपने पांच साथियों के साथ मेवात से टाटा 407 में साबुन की सप्लाई करके पलवल लौट रहे थे। आरोप है कि मलोखड़ा गांव के नजदीक अंबेडकर कालेज के पास दो बाइकों पर आए चार-पांच बदमाश टाटा 407 रुकवाकर आगे बैठे । उन्होंने राजबीर से तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यू कालोनी पलवल निवासी राजबीर का साबुन सप्लाई का कारोबार है। दर्ज मामले के अनुसार शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वह अपने पांच कर्मियों के साथ मेवात से साबुन की सप्लाई करके टाटा 407 से पलवल जा रहे थे। उनके बैग में सप्लाई के दौरान उगाही की गई तीन लाख रुपये की रकम थी।

मलोखड़ा गांव के समीप दो बाइकों पर सवार होकर पांच-छह बदमाश आए। वह टाटा 407 में रुपयों से भरा बैग लेकर बैठे थे। आरोप है कि बदमाश तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैगछीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस सूत्र इस घटना का संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद व्यापारी पुलिस में नहीं गए। वह सीधे अपने घर गए, बाद में पुलिस में आकर उन्होंने शिकायत दी। वहीं टाटा 407 में पांच लोग सवार थे।

ऐसे में लुटेरे आराम से रुपयों से भरा बैग कैसे ले जा सकते हैं।  वहीं लूट की आए दिन हो रही घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान जरूर लगा दिया है। लुटेरों ने दो दिन पहले केएमपी पर मोबाइल से भरे ट्रक को लूटा था, जिसमें लाखों रुपये का सामान था। हथीन में बाइक की डिग्गी तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये को चोर उड़ाकर ले गए थे। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। लोगों का कहना हैं कि आए दिन हो रही चोरी व लूट की घटनाओं से लोगों का पुलिस से विश्वास उठने लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें