फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रक के टायर निकले, बाइक सवार से टकराए हादसे में युवक की मौत

Fri, 06 Jan 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अ‌न‌ियंत्र‌ित होकर पलटी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एनएच-2 पर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पृथला के समीप तेज रफ्तार से चल ट्रक के टायर निकलकर साइड में चल रही बाइक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार, गांव सिकंदरपुर निवासी नरेश पृथला के समीप निजी कंपनी में काम करता था। बुधवार की देर शाम को नरेश ड्यूटी पूरी होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। एनएच-2 पर डूंडसा मोड़ के समीप नरेश के बगल में चल रहे ट्रक के दो टायर अचानक निकल गए। टायर नरेश की बाइक से टकरा गए, जिससे नरेश गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जांच अधिकारी के अनुसार, नरेश ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे सिर पर तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों में कई गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में नरेश को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें