फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भेजने के बजाए बच्चों से मॉल में मंगवा रहे भीख, केस दर्ज

Fri, 06 Jan 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
child beging - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल भेजने के बजाय बच्चों से मॉल्स में भीख मंगवाने वाले दो माता पिता के खिलाफ चाइल्ड लाइन की सुमन ने किशोर न्याय एवं बाल संरक्षण एक्ट (जेजे एक्ट) के तहत केस दर्ज करवाया है। सेंट्रल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चों के माता पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चों की मांओं को गिरफ्तार कर लिया है अब इन महिलाओं के पतियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्प लाइन की सुमन को बुधवार शाम किसी ने सूचना दी कि सेक्टर 12 स्थित मॉल में कुछ बच्चे भीख मांग रहे हैं। वह टीम के साथ पहुंची तो मॉल में तीन बच्चे लोगों के सामने हाथ फैलाकर रुपये, सामान और भोजन मांगते हुए मिले। टीम ने तीनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया। इस पर दो महिलाएं आकर बच्चों को छुड़ाने के लिए टीम से बहस करने लगीं।

सुमन ने महिलाओं को बैठा कर उनसे पूछताछ की। भीख मांगने वाले बच्चों में से दो बच्चे एक महिला के और एक दूसरी महिला का बेटा था। महिलाएं भाट कैंप, बदरपुर नई दिल्ली में रहती हैं और भीख मंगवाने के लिए रोजाना बच्चों को लेकर आती हैं। एक महिला के पति का नाम मनोज और दूसरी के पति का नाम राजेश है।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि उनके माता पिता ही मॉल या बाजार में भीख मंगवाते हैं। बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन ने संरक्षण में लेकर सामाजिक संस्थाओं के सुपुर्द कर दिया और दोनों महिलाओं को सेंट्रल थाने पहुंचाया।  एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने  बताया कि महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जबकि उनके पतियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें