फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत

Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में एक विवाहिता महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों का आरोप था कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी की राजीव कॉलोनी में एक विवाहिता  की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। बाद में मृतक महिला के पिता दिल्ली निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी कि उसकी लड़की कोमल की शादी लगभग तीन वर्ष पहले पलवल की राजीव कॉलोनी निवासी विजय के साथ हुई थी।

शादी में काफी दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। इस बात को लेकर वे अक्सर कोमल को परेशान करते रहते थे। शिकायत में कहा गया कि दहेज में एक लाख नकद व बाइक की मांग करते थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो दोनों मां-बेटे ने बिजली का करंट लगाकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर पति विजय व सास गंगा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें