फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर 45 हजार रुपये लूटे

Thu, 02 Feb 2017 05:32 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से दुसरे गांव में शादी का सामान लेने गए दुकान पर गए व्यक्ति से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर 45 हजार रुपये की नगदी को लूट लिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर एक नामजद सहित चार अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजीत के अनुसार गांव बढ़ा निवासी रमेश ने शिकायत दी है कि वह शादी का सामान लेने गांव महेशपुर दुकान पर गया था।
विज्ञापन


जहां पर पीड़ित ने दुकानदार को देने के लिए पैसे निकाले। लेकिन वहां पर पहले से मौजूद गांव महेशपुर निवासी रामवीर व उसके तीन-चार अन्य साथियों ने पैसों देखकर उसके साथ झगड़ा कर दिया। इसी दौरान उक्त आरोपी पीड़ित से 45 हजार रुपये की नगदी को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

                        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें