फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण हत्याकांड की जांच सीआईए को सौंपी

Mon, 04 Apr 2016 10:58 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गांव बेढ़ा पट्टी में झगड़े व मारपीट में हुई कृष्ण हत्या के मामले की जांच पुलिस के आला अधिकारियों ने होडल सीआईए को सौंप दी है। होडल सीआईए ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गांव बेढ़ा पट्टी निवासी कृष्ण व अवतार पर शनिवार को रात के समय उनके बड़े भाईयों के सालों व रिश्तेदारों ने हमला कर दिया था। हमले के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई गई थी। गंभीर रूप से घायल कृष्ण को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।

अवतार को गंभीर हालत में मेवात के नल्लड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मृतकों के मंझले भाई मदन मोहन की शिकायत पर गांव बढ़नाम निवासी युद्धिष्ठिर, अनिल, तेजपाल व आशाराम सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी अब्बास खान के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तेजपाल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें