फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक न खोलने पर फाटक इंचार्ज को चाकू मारा

Mon, 10 Apr 2017 03:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलवल-रसूलपुर फाटक बंद करते समय कार क्रास करने को लेकर हुए झगडे़ में फाटक इंचार्ज सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं लगभग एक घंटे तक रेलवे फाटक खुला रहा और ट्रेन व यातायात चलता रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से यातायात व्यवस्था को संभाला। 
विज्ञापन


पलवल रसूलपुर फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे घायल मंजूर खान ने बताया कि ट्रेन आने का सिग्नल होने पर फाटक इंचार्ज पूरण सिंह फाटक को बंद करने लगे। फाटक को बंद करने के दौरान रेलवे लाइन क्रास कर रही कार पर लोहे का पोल ऊपर लग गया। पोल के कार में लगने से गुस्साए कार सवार युवकों ने फाटक इंचार्ज पूरण सिंह पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारी का बचाव करने आए। युवकों ने बीच-बचाव करने आए रेलवे कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया। इसमें मंजूर खान और जगदीश को भी चोटें आईं। घायलों ने अस्पताल में बताया कि हमलावरों ने चाकुओं व लाठी-डंडों से वार किया। जिसमें मंजूर खान और जगदीश को चाकू लगे हैं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

सिग्नल होने के बाद भी लगभग एक घंटे तक रेलवे फाटक खुला रहा। फाटक खुला होने के बाद भी रेलों का आवागमन जारी रहा। बाद में कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों तरफ से यातायात को रोक कर ट्रेन को निकलवाया।

कैंप पुलिस थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि मामला जीआरपी एरिया का है। जीआरपी इंचार्ज राजेंद्र सिंह डागर ने बताया कि इस मामले की सूचना मिल चुकी है और जांच की जा रही है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें