फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में अनियमितता बरतने पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Jan 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना प्रक्रिया की फाइनल रिहर्सल से गायब रहने पर शहर थाने में चार पंचायत सचिवों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिले में इस प्रकार का यह पहला मामला सामने आया है। पुलिस ने हथीन के एसडीएम की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार हथीन के एसडीएम जगनिवास ने शिकायत दी है कि मतगणना प्रक्रिया में जिले के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसकी फाइनल रिहर्सल 27 जनवरी को जिला प्रशासन के साथ डाक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज में हुई।

इस दौरान हथीन निवासी ग्राम सचिव सुरेंद्र, अब्बास, इकरार खां व आलोक कुमार हाजिरी लगाने के बाद रिहर्सल से गायब हो गए। चारों ग्राम सचिव रिहर्सल पूरी होने तक भी लौट कर नहीं आए। एसडीएम की शिकायत पर आरोपी ग्राम सचिवों के खिलाफ पंचायती राज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें