फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रिश्ता बनाने की चाह में गई थी बुजुर्ग की जान

Tue, 11 Oct 2016 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अवैध रिश्ता बनाने की चाह में खंड के गांव गुलावद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। मृतक के पुत्र के साले की माशूका ने जाल बिछाकर वारदात को अंजाम दिया था। इसमें उसने अपने एक गैंगस्टर प्रेमी को भी अपना हमराह बनाया था। होडल सीआईए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव नंगला गुलावद निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल का शव गांव में ही एक खेत पर बने कमरे की छत पर मिला था। वहीं उसका सहयोगी 40 वर्षीय धर्मपाल खेत में बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस ने मृतक के पुत्र सत्यभान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी राहुल शर्मा ने हत्या के खुलासे के लिए होडल सीआईए व हसनपुर थाना पुलिस की दो टीमों का गठन किया था। 

होडल सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अब्बास खान के अनुसार वारदात स्थल पर बेहोश मिले मृतक के साथी धर्मपाल ने पुलिस को बताया था कि हाथरस यूपी निवासी आरती उर्फ लक्ष्मी ने उन्हें फ्रूटी में कुछ मिलाकर पिलाया था, जिससे वे दोनों बेहोश हो गए थे। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि आरती के मृतक के पुत्र के साले लालगढ़ निवासी राकेश के साथ प्रेम संबंध थे। जिसके चलते राकेश ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व मृतक ने राकेश को उसकी पत्नी व बच्चों के साथ गुड़गांव भेज दिया था। जिसके चलते आरती गुस्से में थी, जिसके चलते उसने साजिश रचकर बाबूलाल व धर्म से संपर्क साधा, व अवैध रिश्ता बनाने का आमंत्रण दिया। जिससे वे उसके जाल में फंस गए। तीन अक्तूबर को योजना के तहत उसने बाबूलाल को खेत पर बुलाया, जहां बाबूलाल अपने साथी धर्म के साथ पहुंच गया। जहां आरती ने उन दोनों को फ्रूटी में नशे की गोलियां खिला दी। बेहोश होने के बाद आरती  अपने साथी प्रदीप उर्फ दारोगा के सहयोग से धर्म को तो नीचे खेत में डाल आए, व हाथ-पैर बांधकर बाबूलाल का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें