फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दो दुकानों में की फायरिंग

Mon, 28 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दो दुकानों में फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दे दी। दोनों वारदात कैंप थाना क्षेत्र में हुईं। एक मामले में फायरिंग करने का आरोपी रंगदारी के लिए पहले भी व्यापारी को धमकी दे चुका है। गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) पर हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली। मौके पर पहुंचकर एसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


शहर के पॉश एरिया न्यू कॉलोनी में स्थित सन्नी फैशन प्वाइंट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह करीब 12 बजे दो फायर किए। गोली दुकान के शीशे को क्षतिग्रस्त करती हुई अंदर घुस गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अभी वहां जांच कर ही रही थी कि सूचना मिली कि उन्हीं बदमाशों ने आदर्श कॉलोनी में एक ब्यूटी सैलून में भी फायरिंग कर दी।

सन्नी फैशन प्वाइंट पर करीब डेढ़ माह में यह तीसरी वारदात थी। नौ फरवरी को दुकान संचालक गोल्डी से फोन कर 20 हजार रुपये माहवार की रंगदारी, कपड़े और जूते मांगे गए थे। मामला कैंप थाने में दर्ज हुआ था। हाल ही में गत सप्ताह एक बार फिर पवन नामक बदमाश ने धमकी देकर रंगदारी में कपड़ों व जूतों की मांग की। सोमवार को पवन ने अपने एक अन्य साथी के साथ रंगदारी में जूते व कपड़े मांगे। दुकानदार द्वारा मना किए जाने पर दो फायर कर दिए व फरार हो गया। इससे दुकानदारों का गुस्सा भड़क गया व दुकानों को बंद करके हाइवे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जाम लगा दिया हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जाम तुरंत खुलवा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी राजेश दुग्गल ने दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी दुग्गल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें