कैंप थाना क्षेत्र में एसडी कॉलेज के समीप दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक युवक से बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
कैंप थानें में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास के अनुसार वार्ड नंबर-4 पलवल निवासी दिनेश ने शिकायत दी है कि सोमवार को वह किसी काम से एसडी कॉलेज की तरफ गया था। जहां पर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर उसकी बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि रविवार को भी बदमाशों ने सदर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल व 400 रुपये की नगदी लूटी थी।