फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गुजरात के व्यापारी को कराया रिहा

Tue, 16 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बहीन थानाक्षेत्र के गांव रूपडाका में एक कमरे में बंधक बनाकर रखे गए गुजरात के व्यापारी को मुक्त कराया है। टटलू गिरोह के सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बहीन थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव रुपडाका के कुछ बदमाशों ने सोमवार को गुजरात के प्लास्टिक दाना व्यापारी को सस्ता दाना देने का झांसा देकर यहां बुलाया था। व्यापारी जब दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गया, तो उसे वहां से अपने साथ गांव में ले आए। यहां लाकर तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर 25 हजार रुपये लूट लिए और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

व्यापारी ने गुजरात में अपने परिजनों से खुद को बंधक बनाए जाने व 20 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात कही। परिजन गुजरात पुलिस के पास गए। गुजरात पुलिस ने पलवल पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


एसपी राजेश दुग्गल ने टीमें तैयार कर कॉल लोकेशन के आधार पर गांव रूपडाका में दबिश दी। भारी पुलिस बल को देखकर बदमाश लालजी भाई को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने लालजी भाई को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने लालजी भाई से पूछताछ के आधार पर गांव रूपडाका निवासी कासम, लुकमान, बूचा, साहब, अकबर, साजिद, कल्लू व इरफान सहित 11 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

यह था मामला
गुजरात के राजकोट के थाना गांधी ग्राम निवासी लालजी भाई पटेल प्लास्टिक दाने का व्यवसाय करते हैं। करीब तीन माह से उनके पास लगातार एक व्यक्ति फोन कर प्लास्टिक दाना सस्ते में बेचने की बात कह रहा था। पहले तो लालजी भाई टालते रहे, फिर उनकी बातों में आ गए। सोमवार की सुबह गुजरात से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने संपर्क किया तो फोन करने वालों की गाड़ी उन्हें एयरपोर्ट के बाहर मिल गई। बदमाश लालजी भाई को जयपुर रोड के रास्ते गांव रूपडाका ले गए। गांव में एक कमरे में उन्हें बंधक बना लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-पृथ्वी सिंह, डीएसपी, हथीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें