एक सरकारी अधिकारी के बैंक खाते में फर्जीवाड़ा कर 13 लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक कंपनी के एमडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना एसएचओ संतोष कुमार के अनुसार फरीदाबाद के इंफोर्समेंट अधिकारी कम प्रोविडेंट फंड निरीक्षक बीएम शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है।
उनका आरोप है कि अगवानपुर स्थित क्लासिक बोटल कैप्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी संजीव सेठ ने उनके खाते से अलग-अलग समय में 13 लाख 9 हजार 869 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।
उन्हेें पिछले दिनों फर्जीवाड़ा होने का पता तब चला जब उन्होंने अपने खातों की जांच की। इसके बाद मामले की शिकायत शहर थाने को दी। एसएचओ का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।