फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 18 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को भी महिला अपराध से संबंधित तीन मामले दर्ज किए गए। इसमें दो मामले दुष्कर्म और एक छेड़छाड़ से संबंधित था।
विज्ञापन

 
बुधवार को महिला थाना पुलिस ने तीन केस दर्ज किए। इनमें सात लोगों को नामजद किया गया है। एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तो एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी ने विरोध किया तो पिटाई की गई जबकि एक अन्य मामले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन पुरुषों ने एक महिला को जमकर पीटा।

केस नंबर - एक
-बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने महिला थाने में शिकायत दी कि तीन फरवरी को वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव भिडुकी निवासी रामदत्त उर्फ बबलू, सुरेंद्र व अजीत आए और उसे झांसा देकर कार में बैठा लिया। पीड़िता का कहना है कि वह सुरेंद्र से पहले से ही परिचित थी। बातों में लगाकर उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। अर्ध बेहोशी की हालत में उसके साथ तीनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गांव के बार उतार कर फरार हो गए। महिला का कहना है कि पहले तो वह लोकलाज के चलते चुप रही, लेकिन बाद में उसने पति को सारी बात बता दी। एएसआई सारिका के अनुसार महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


केस नंबर - 2
-सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि 12 फरवरी को शाम के समय वह शौच के लिए निकली थी। रास्ते में मिले गांव औरंगाबाद निवासी सुरेश, प्रहलाद व श्यामवीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। महिला हैड कांस्टेबल सुरेश के अनुसार केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

केस नंबर-तीन
-सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह घर में अपनी मां के साथ घरेलू काम में हाथ बंटाती है। बुधवार की शाम को वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। देवली निवासी तिलक व उसके तीन अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे एक कमरे में खींचकर ले गए। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसे बुरी तरह पीटा गया व जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। एएसआई सारिका के अनुसार संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें