फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी का सामान बरामद

Thu, 18 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एटा पब्लिक इंटर कालेज से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार के साथ लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विगत 25 जनवरी को पुरानी बस्ती निवासी शिवम के साथ वली मोहम्मद चौराहे से हुई सवा लाख रुपये की लूट और 11 फरवरी को बापूनगर निवासी रमेशचंद्र यादव के घर से हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। सूचना पर एटा पब्लिक इंटर कालेज के पास पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने यहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अवधेश निवासी धुमरी, संजय और अवधेश निवासी प्रेमनगर चौराहा, अंकित पुत्र रामनाथ निवासी होली मोहल्ला बताया है। पुलिस को इनके कब्जे से लूटा गयी नकदी और आभूषण के अलावा तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें