फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक से टोल मांगने पर जमकर हुआ बवाल

Tue, 04 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
toll tax
विज्ञापन
राजमार्ग पर तूमसरा के पास स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की रात एक ओवर लोड ट्रक से टोल मांगने पर जमकर बवाल हुआ। टोल मांगने पर गुस्साए एक गांव से काफी संख्या में ग्रामीण लाठियां, डंडे और रॉड लेकर टोल प्लाजा पर आ पहुंचे और आते ही कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर की। उन्होंने टोल प्लाजा पर जबरदस्त तोड़फोड़ करने के साथ लूटपाट भी की। इस घटना में आठ टोल कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक  बताई जा रही है।  इस घटना के बाद करीब चार घंटे तक टोल फ्री चला, क्योंकि ग्रामीणों के हंगामे के डर से अन्य कर्मचारी टोल छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब 12 बजे तूसमरा टोल प्लाजा पर उस समय भगदड़ मच गई, जब पास के गांव सराय से काफी संख्या में ग्रामीण लाठी, डंडे और लोहे की राड लेकर टोल प्लाजा पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने केबिन में बैठे कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां प्लाजा से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी एक बार तो यह समझना मुश्किल हो गया था कि यहां क्या हो रहा है। कुछ ग्रामीण कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे और कुछ तोड़फोड़ कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा किए गए इस हमले में करीब आठ टोल कर्मी घायल हो गए। इन घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस में दी शिकायत में टोल मैनेजर शहनवाज ने बताया है कि प्रतिदिन की तरह रविवार की रात को भी उनके टोल कर्मी टोल पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार के नियमानुसार आसपास के गांव के लोगों को टोल से राहत मिली हुई है लेकिन अगर गांव का वाहन कार्मिशयल या ओवरलोडेड है तो टोल लिया जाएगा। रविवार रात करीब 12 बजे एक ओवरलोड ट्रक आया। ट्रक चालक से टोल कर्मियों ने टोल कटवाने के लिए कहा तो ट्रक चालक बोला हम यहां के लोकल गांव के हैं और हम कभी टोल नहीं देते। इसी बात पर ट्रक चालक व टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान ट्रक चालक ने अपने आप को सराय गांव निवासी बताते हुए गांव में फोन करके झगड़ा होने की बात कहकर काफी संख्या में लोगों को बुला लिया। उन्होंने आते ही सभी को लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें टोल कर्मी रवि, धर्मेंद, शिव सिंह, दिपेश, सीतू व देवेंद्र सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अनुसार रवि, धर्मेंद, दिपेश की हालत नाजुक है। शिव सिंह का भी फिलहाल इलाज चल रहा है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। टोल मैनेजर शहनवाज ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले ग्रामीण टोल से एक लाख 20 हजार रुपये कैश व कई एलईडी भी ले गए । रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक टोल बिल्कुल फ्री चला। जिससे लगभग उनका चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि टोल पर जो तोड़फोड़ हुई है, उसमें उनका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था लेकिन पुलिस लिखित शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। जांच में अगर तथ्य सही पाए जाएंगे तो उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उधर इस हंगामे में ट्रक चालक भी घायल बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें