फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 19 Dec 2015 07:45 PM IST
पुन्हाना, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारे का सहयोग करने, आरोपियों को बचाने और लोगों को गलत तरीके से फसाने के लिए दबाव बनाने के मामले में पिनगवां पुलिस ने इनेलो के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, एक सरपंच और एक सरपंच के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिनगवां कस्बे के गांव फिरोजपुर मेव निवासी लियाकत हत्याकांड में एक आरोपी नसरुद्दीन को पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, फिरोजपुर मेव के सरपंच के पति रहीश और गांव औथा के इलयास सरपंच ने दो दिन पहले मेवात के एसपी सतीश बालान से मुलाकात कर आरोप लगाया था कि जांच अधिकारी एवं पिनगवां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह लियाकत की हत्या में शामिल आरोपियों कोे बचा रहे हैं।

सतीश बालान ने जानकारी ली तो चौकी प्रभारी ने एसपी को बताया कि जिन लोगों का नाम हत्या में बताया जा रहा है, जांच में उनका नाम कहीं नहीं आ रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके बाद एसपी ने लियाकत हत्याकांड के आरोपी नसरू को पूछताछ के लिए अपराध शाखा नूंह भेजा। जहां पर आरोपी नसरू ने कबूला कि लियाकत की हत्या उसने और उमर मोहम्मद ने मिलकर की थी तथा मारकर उसे गुडगांव कैनाल में फैंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में नेहना ने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, गांव फिरोजपुर मेव के सरपंच के पति रहीश और गांव औथा के सरपंच इलयास ने उस पर अन्य आरोपी उमर मोहम्मद के दो रिश्तेदार और मृतक लियाकत की पत्नी के एक करीबी को फंसाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें