शादी समारोह में दो गुटों के बीच हुई कहासुनी को लेकर आरोपियों ने दहशत के लिए हवाई फायर किए। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को गांव गुदराना निवासी सुंदर कस्बा हसनपुर के गांव बिल्लौजपुर में एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां उनकी गांव बहरौला के लोगों से कहासुनी हो गई थी।
समारोह में तो लोगों ने इन दोनों के बीच में सुलहनामा करा दिया, लेकिन जब सुन्दर समारोह में से गांव के लिए लौट रहा था तो गांव कामरका के निकट बहरौला निवासी नेगी, उधम, सुनील, लवकुशा, सचिन, विकास, सुन्दर वह गांव सिहा निवासी कुलदीप व जयबीर ने अपने अन्य दर्जनों साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट की। सुंदर ने आरोप में कहा कि आरोपियों ने दो हवाई फायर भी किए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कर रही है।