फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत गिरोह के बीच गैंगवार की आशंका, पुलिस सतर्क

Sun, 31 Jul 2016 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
 अदालत में पेशी पर आए कुख्यात डकैत हारुन को उसके साथियों द्वारा राजस्थान पुलिस की हिरासत से छुड़ाए जाने के बाद अब मेवात में डकैत गिरोहों के बीच गैंगवार की आशंकाएं बढ गईं हैं। मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना के गांव विशंबरा में दो प्रतिद्वंदी डकैत गिरोह हैं। दोनों ही गिरोहों में हथीन सहित पूरे मेवात के बदमाश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गिरोहों की आपसी गैंगवार के भय से विशंबरा गांव के भारी संख्या में लोग हथीन सहित मेवात के अन्य गांवों में विभिन्न स्थानों पर बसे हुए हैं। अब जबकि हारुन पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है, तो एक बार फिर दोनों डकैत गुटों के बीच गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। 

हारुन जिस गुट से संबंध रखता है उस गुट के विरोध में साहुन गैंग है। दोनों ही गुटों के डकैत सक्रिय हैं तथा साहुन भी पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ डकैत है। दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष तीन साल से चल रहा है जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है।  मुखबिरी और लूटमार को लेकर हारुन और साहुन गैंग के बीच गैंगवार की जमीन तैयार हो गई है। 
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले साहुन ने हारुन के पिता हकमुद्दीन उर्फ हक्कू और खुर्शीद उर्फ टकला की हत्या कर दी थी। इसके बाद साहुन गैंग पर हारुन गुट ने हमला कर दिया था जिसमें मौसम समेत चार युवकों की हत्या कर दी गई थी। हारुन जनवरी माह में राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गया था जबकि साहुन और शेर खान हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकले थे। इसके बाद से साहुन और शेर खान ने अपना बड़ा गिरोह बना लिया। 

अब जबकि मंगलवार को हारुन भी राजस्थान पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया है दोनों गुटों के बीच गैंगवार की आशंका बन गई है। सूत्रों के अनुसार आशंका है कि हारुन और साहुन डकैत गिरोहों के बीच कभी भी टकरार हो सकती है। दूसरी तरफ हरियाणा, यूपी, व राजस्थान पुलिस हारुन,  साहुन और शेर खान की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है, लेकिन अब तक किसी की भी कोई लोकेशन नहीं मिल पाई है। 

हथीन के डीएसपी पृथ्वी सिंह का कहना है कि उनकी 6 से ज्यादा टीम उक्त डकैत गिरोहों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुईं है कई स्थानों पर दबिश दी गई है। दोनों ही गिरोहों की रिश्तेदारियां हथीन के गांवों में हैं, ऐसे संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो कि उनके संपर्क में हो सकते हैं। पुलिस की साइबर सेल भी आरोपियों की तलाश में सक्रिय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें