पुलिस ने एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने व्यापारी से फोन कर छह लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हसनुपर थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार के व्यापारी नवीन गर्ग को उनके मोबाईल पर फोन कर छह लाख रुपए की रंदगारी मांगी गई थी। जिस पर व्यापारी नवीन द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने उनके मोबाईल पर आई कॉल की लोकेशन की जांच की तो उस पर आने बाले फोन के झुंडवास गांव से किए जाने का पता चला।
जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर नवाज रहीश पुत्र ताहिर निवासी झुंड़बास को दबोच लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।