फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना ने पुलिस को दौड़ाया

Thu, 29 Sep 2016 04:18 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे चार लाख रुपये की लूट की सूचना ने शहर थाना पुलिस को  दौड़ा दिया।  मौके पर पहुंची पुलिस को वहां मामला और ही कुछ मिला। जांच के बाद पता चला कि शराब के नशे में विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस को लूट की सूचना दे दी गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कुछ लोग शराब के नशे में एक ढाबे के समीप आपस में झगड़ा कर रहे थे। जिस दौरान लूट होने की झूठी अफवाह फैलाई औक झगडे़ को लूट का रूप दे दिया गया। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही लूट की झूठी खबर को विवाद कर लोगों ने कबूल लिया और मौके पर झगड़ा कर रहे लोगों के बीच समझौता हो गया।

इस बारे में शहर थाना प्रभारी रूपलाल का कहना है कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पलवल के देव नगर निवासी कुछ लोग शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते तक दोनों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें