फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 01 Jul 2016 04:32 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
 हथीन के गांव अंधोप में करीब दो माह पूर्व नवविवाहिता की फांसी लगने से रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बहीन थाना पुलिस ने उसके पति सहित तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां अंतर्गत नेतवारी निवासी गोकुल ने बहीन थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी की शादी करीब आठ माह पूर्व गांव अंधोप निवासी त्रिलोक से की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था, परंतु दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। 19 अप्रैल को लक्ष्मी की फांसी लगने से रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
तब लक्ष्मी के ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। गोकुल ने अब पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने अपने स्तर पर गांव में और आस-पड़ोस में पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि लक्ष्मी की दहेज की मांग के चलते हत्या की गई थी। गोकुल ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी की उसके पति त्रिलोक, सास सुनीता व ससुर देशराज ने हत्या की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

      .
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें