फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक की मौत

Tue, 05 Jan 2016 06:56 PM IST
हसनपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माहौली में सोमवार रात करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव झुंडवास निवासी यूनिस ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका भाई फारूक (32) गांव माहौली स्थित पानी के बूस्टर पर कार्यरत था। सोमवार देर रात बूस्टर पर बिजली का फ्यूज उड़ गया और बूस्टर पर तैनात गौडा़ेता निवासी वीरेंद्र ने उसके भाई फारूक को फ्यूज लगाने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा दिया। पोल पर चढ़ने के दौरान फारूक को करंट मार गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना का मामला वीरेंद्र के खिलाफ दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें