फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों को डंपर ने कुचला, मौत

Mon, 10 Oct 2016 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
अलीगढ़ मार्ग पर चांदहट थाना से चंद कदम आगे गांव में सड़क पर पैदल जा रहे दो युवकों को बेकाबू डंपर चालक ने रौंद दिया। हादसा  में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। 

पुलिस को दिए बयान में गांव चांदहट निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दी है कि उनका 17 वर्षीय पुत्र संदीप व उनके चचेरे भाई नरवीर का 16 वर्षीय पुत्र अक्षय रविवार सुबह अपने खेतों पर जाने की बात कहकर गए थे। संदीप व अक्षय चांदहट थाना से आगे सड़क पर पैदल जा रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए व डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे संदीप व अक्षय की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन जब तक आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक संदीप के पिता की शिकायत पर डंपर को कब्जे में लेकर फरार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें