फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर-ट्रक की टक्करमें एक की मौत

Mon, 08 Feb 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उटावड के समीप सोमवार की सुबह एक कैंटर ने ट्रक में टक्कर मार दी। इससे कैंटर में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक व परिचालक भी घायल हो गए। मृतक आगरा से लिफ्ट लेकर उसमें बैठा था। कैंटर कानपुर से मानेसर (गुड़गांव) जा रहा था। पुलिस ने शव को पलवल के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


एसएचओ अजयवीर के अनुसार, कैंटर चालक कमलेश का कहना है कि वह परिचालक संदीप के साथ भदौरिया इंडिया कैरियर के कैंटर में कानपुर से माल लेकर गुड़गांव के मानेसर के लिए चला था। कमलेश के अनुसार, आगरा से एक व्यक्ति गुड़गांव जाने के लिए लिफ्ट लेकर बैठा था। सोमवार की सुबह उटावड गांव के समीप कैंटर से आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराया। इससे आगरा से बैठे यात्री की की मौत हो गई। जांच अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार मृतक की आयु करीब 28 वर्ष है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें