फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में क्राइम कंट्रोल रखना पहली प्राथमिकता : एसपी

Thu, 07 Jul 2016 04:32 PM IST
palwal
विज्ञापन
नवनियुक्त एसपी राहुल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवनियुक्त एसपी राहुल शर्मा ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। प्रदेश सरकार ने एसपी शर्मा को हाल ही में पानीपत से पलवल का एसपी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों की त्वरित सुनवाई करना और प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान कराना ही उनकी

प्राथमिकता रहेगी। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि आम हों या खास, जो भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर आए, वो संतुष्ट होकर जाएं। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि उनके पास किस-किस खास थाने की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। अगर विशेष तौर पर किसी एक थाने की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि थानों में सुनवाई ठीक से नहीं हो रही है। 
विज्ञापन



एसपी राहुल शर्मा ने जिले की जनता से यह अपील भी की कि वह गलत कार्यों पर नजर रखें और इस बारे में स्थानीय पुलिस को या फिर सीधे उनके कार्यालय में फोन कर इस बाबत सूचित करें, ताकि आपराधिक तत्वों पर त्वरित रूप से नकेल कसी जा सके। पदभार संभालने से पहले जिला लघु सचिवालय में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें सम्मान के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रदेश के पुलिस महकमे में भारी फेरबदल हुआ था। इस फेरबदल में 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा जिले के पुलिस कप्तान नियुक्त किए गए हैं। पटियाला में जन्मे 29 वर्षीय युवा राहुल शर्मा ने अपना कार्यभार संभालने के साथ ही शिकायतें लेकर आए लोगों की तसल्ली से सुनवाई की और अधीनस्थ अधिकारियों को मार्क करते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। 
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें