फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक दिखाकर बारहवीं की छात्रा संग दुष्कर्म

Mon, 23 May 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
गांव सौंध निवासी एक युवक द्वारा हथियार के बल पर 12 वीं कक्षा की एक छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है और 18 मई को वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव सौंध निवासी गौतम नामक युवक उसके घर में घुस आया और वहां उसे अकेली देखकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने देशी तमंचा निकालकर उस पर तान दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि गौतम ने लड़की के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी जाते समय लड़की व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें