फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात की किट बेचता केमिस्ट गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोख के हत्यारों के खिलाफ जारी अभियान के तहत अवैध रुप से गर्भपात की किट बेचने के आरोप में एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया गया। कैंप थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के अनुसार शिकायत मिली थी कि रसूलपुर मोड़ के समीप स्थित गौरव मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की किट बेची जा रही है। सूचना पर नोडल अधिकारी जेपी प्रसाद की टीम ने छापेमारी की। जहां से टीम को गर्भनिरोधक दवाइयां व किट बरामद हुईं। टीम ने आरोपी केमिस्ट भारत निवासी गांव रौनीजा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारत को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजकुमार के अनुसार डॉक्टर जेपी प्रसाद की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें