व्यस्त जीएच चौक से बाइक सवार झपटमार एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पंचवटी कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बुधवार को दोपहर के समय दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल गई थी।
अस्पताल चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसकी चेन झपट ली। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर वारदात हुई है, वह शहर के व्यस्त चौराहों में से एक है। इसके अलावा यहां अधिकांशत: पुलिस की जिप्सी तथा बाइक की चेकिंग करने व चालान काटने वाले जवान भी मौजूद रहते हैं।