फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण, मारपीट व लूटपाट में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 24 Jul 2016 10:49 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति के बयापुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।न पर 18 लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, लूटपाट व फायर करने का मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एसएचओ अश्वनी कुमार के अनुसार गांव गौडोता निवासी सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 21 जुलाई को वह अपने साथी प्रहलाद व एक अन्य के साथ अपने गांव के बाहर दुकान पर बैठा हुआ था। तभी देसी शराब के ठेकेदार गांव दुर्गापुर निवासी जितेंद्र, गहलब निवासी राजू, कलसाडा निवासी जवाहर, डकौरा निवासी सबरजीत, गौडोता निवासी रैंचो व आलापुर निवासी कर्मबीर अपने आठ-दस साथियों के साथ हथियार व लाठी डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंच गए। सुंदर का आरोप है कि इन सभी ने उन पर हमला कर दिया और फायर भी किया। शिकायत के अनुसार उनकी दुकान के गल्ले में से 39500 की नगदी लूट ली और प्रहलाद का अपहरण करके ले गए। एसएचओ के अनुसार शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें