कैंप थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर देशी कट्टे (तमंचे) की बट्ट मारकर घायल करने के आरोप में चार नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कैंप थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल राजकुमार के अनुसार नया गांव निवासी अतर सिंह ने शिकायत दी है कि वह मंगलवार शाम को कार से आदर्श कॉलोनी में अपनी पत्नी को लेने आए थे। आदर्श कॉलोनी में पहले से ही मौजूद गांव कुसलीपुर निवासी मन्नू, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी अवतार, किठवाडी मोड़ निवासी धर्म, गांव कोंडल निवासी कृष्ण व उनके तीन अन्य साथियों ने उनकी कार को रुकवा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान आरोपियों में से किसी ने उसके सिर में देशी कट्टे की बट्ट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।