फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार द्वारा कुचलने से युवक की मौत

Sat, 16 Jan 2016 06:52 PM IST
फिरोजपुर झिरका, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-अलवर मार्ग पर शनिवार की दोपहर कार द्वारा टक्कर मारने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने गुड़गांव-अलवर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलावाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर गांव रंगाला पटपडबास निवासी साबिर (22) अपनी बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर झिरका से अपने गांव की ओर आ रहा था जैसे ही वह शहर के सुमेर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो बड़कली मार्ग की ओर से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में साबिर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजनों ने गुडगांव-अलवर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह समझाया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें