बैंक में रुपये जमा कराने गए ऑटो चालक द्वारा लाखों रुपये की नगदी लेकर रफूचक्कर हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लवली उर्फ राधेश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके यहां अंधुआ पट्टी निवासी जीतू ऑटो से सामान पहुंचाने का काम करता है। छह अगस्त को उसने जीतू साढ़े चार लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए दिए थे। जब वह देर सांय तक भी दुकान पर वापिस नहीं पहुंचा तो उन्होंने बैंक में जाकर पता किया, लेकिन जीतू ने न तो रुपये खाते में जमा कराए और न ही वह बैंक पहुंचा। लवली ने जब उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन भी बंद था।
उसके घर से भी उसकी कोई खोज-खबर नहीं मिली।
लवली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे पता चला की जीतू रुपए लेकर मुंबइ अपने भाई के पास चला गया। केस दर्ज कर पुलिस जांच व तलाश कर रही है।