फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने 12 हजार लूटे

Wed, 06 Jan 2016 07:17 PM IST
हथीन, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रैक्टर चालक से बाइक सवार बदमाशों द्वारा 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


मिंडकौला चौकी प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के गांव मजपता निवासी धर्म सिंह अपने ट्रैक्टर द्वारा मशीन से पशुओं का चारा बनाने का काम करता है। सोमवार की रात वह ट्रैक्टर को लेकर जेंदापुर से मिंडकोला की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे कुछ बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए 12 हजार रुपये लूट लिए।

उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें