फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाते दो गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2016 06:59 PM IST
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी निरोधक शाखा ने राहगीरों व वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, लोहे की रॉड और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शाखा प्रभारी एसआई मोहम्मद इलियास ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक केएमपी रोड स्थित बहरोला के पास राहगीरों व वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान राजपाल उर्फ मोटा व बीरपाल निवासी गांव मितरोल हुई है। बदमाशों के कब्जे से एक देसी तमंचा व कारतूस, लोहे ही रॉड व एक बाइक बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही डकैती व लूट के चार मामले दर्ज हैं। अदालत में जमानत पर आने के बाद से वे बेल जंपर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें