फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक से मारपीट कर रुपये लूटने की कोशिश

Fri, 19 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना इलाका स्थित हाइवे नंबर दो पर दो युवकों द्वारा आंध्रप्रदेश से कैंटर में मछलियां भरकर दिल्ली ले जा रहे चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर उनसे जबरन रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आंध्रप्रदेश के जिला ईस्ट गोदावरी हनुमानगढ़ निवासी वेंकटेश्वर राय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कैंटर में आंध्रप्रदेश से पैकेट बंद मछलियां दिल्ली के लिए ले जा रहा था। उसके साथ परिचालक स्वामी भी मौजूद था। जैसे ही वह पलवल स्थित गांव श्रीनगर के नजदीक पहुंचा तभी कैंटर के आगे बाइक सवार दो युवकों ने बाइक अड़ा दी और उसे रुकवा लिया।

दोनों युवकों ने कहा कि वह पशु मांस लेकर जा रहा है। इसकी शिकायत वो पुलिस से करेंगे, अगर वह उन्हें रुपये दे देगा तो शिकायत नहीं करेंगे। जब उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तो दोनों मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों से उन्होंने मदद मांगी और आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में उन्होंने दोनों आरोपियों की पहचान गांव मितरौल निवासी राजेश व राकेश के तौर पर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें