फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले दबोचे

Tue, 17 May 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप स्थित रेडीमेड कपड़ा विक्रेता विजय से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार की शाम हुडा सेक्टर-दो से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी विजय ने बस स्टैंड के समीप जेडी कलेक्शन के नाम से रेडीमेड गारमेंट की दुकान खोली हुई है। विजय ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 मई को धतीर निवासी कृष्ण और एक अन्य युवक उनकी दुकान पर आए। आरोपियों ने हर माह तीन हजार रुपये और कपड़ों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

पुलिस ने विजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने सब इंस्पेक्टर धर्मपाल व हवलदार संजीत के साथ टीम बनाकर इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की शाम उन्होंने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर हुडा सेक्टर दो से आरोपी गांव धतीर निवासी कृष्ण और उसके साथ योगेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें