फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर काका नेपाली समेत तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 17 May 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस ने आठ दिन पहले यहां के सर्कुलर रोड पर शहर के कुख्यात गैंगस्टर दविंदर सिंह देवा की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


इस केस में पुलिस ने नाभा जेल में बंद फरीदकोट के ही एक गैंगस्टर हरीष कुमार उर्फ काका नेपाली समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि देवा पर गोली मारने के आरोपी लुधियाना के गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा समेत कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि घटना वाले दिन 8 मई को बाइक सवार दो युवकों ने दविंदर सिंह देवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने एक दिन पहले ही घटना के मुख्य आरोपी हरीष कुमार उर्फ काका नेपाली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसे पुलिस नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पूछताछ के आधार पर काका नेपाली के दो और साथियों बाजीगर बस्ती निवासी दपिंदर सिंह उर्फ पिंटू और गांव रूपयांवाला निवासी हरप्रीत सिंह काला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी के अनुसार काका नेपाली ने नाभा जेल में रहते हुए देवा हत्याकांड की साजिश रची और इसके लिए लुधियाना के गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा की मदद ली गई।

जांच के दौरान सामने आया है कि गोरू बच्चा ने ही घटना वाले फरीदकोट आकर देवा पर गोलियां दागी थीं। पुलिस के अनुसार गोरू बच्चा भी कुख्यात आरोपी है और उस पर पहले भी हत्या जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों का काफी लंबा चौड़ा आपराधिक रिकार्ड है और इन्होंने अपने साथी की एक हत्या का बदला लेने के लिए दविंदर सिंह देवा की हत्या की है जिसमें वह अदालत से बरी हो गया था।
विज्ञापन


इन आरोपियों से पुलिस ने घटना में उपयोग एक बाइक व एक कार बरामद कर ली है। इस मौके पर एसपी (आई) अमरजीत सिंह संधू, डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी, थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशेर सिंह बराड़ भी हाजिर हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें