फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक से मारपीट कर 70 हजार रुपये लूटे

Sat, 30 Jul 2016 04:55 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की नगदी लूटने का मामला प्रकाश में आया है। हसनपुर थाना पुलिस ने चालक के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से एक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


एएसआई जीतराम के अनुसार गौसेवा धाम की एंबुलेंस का चालक गांव बठैन कोसीकलां यूपी निवासी जगत सिंह ने शिकायत दी है कि बृहस्पतिवार की देर रात वह पलवल से 70 हजार रुपये की नगदी व एंबुलेंस में बीमार गाय को लेकर गौशाला के लिए लौट रहा था। गांव भूपगढ़ के निकट पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने एंबुलेंस के आगे अपनी बाइक को लगाकर रोक लिया। 

शिकायत के अनुसार बाइक सवारों ने चालक जगत सिंह को गाड़ी से बाहर उतारा और उससे नगदी देने के लिए कहा। जब उसने उनका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की व 70 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। चालक ने लूट की सूचना गौसेवा धाम अस्पताल व हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक जगत सिंह के बयान पर गांव खांबी निवासी आरोपी पूरन व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें