फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात की दवाएं बेचने वाला मेडिकल स्टोर सील

Wed, 03 Feb 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक मेडिकल स्टोर से गर्भपात कराने वाली गर्भ निरोधक दवाईयां व किट बरामद की है।  टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर कैमिस्ट को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

 
टीम के प्रभारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि बैन लगने के बाद भी शहर में कुछ मेडिकल स्टोरों पर गर्भपात व गर्भनिरोधक दवाईयां बेचीं जा रही हैं। सूचना पर विभाग द्वारा टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापे के दौरान कृष्णा कॉलोनी स्थित न्यू कुंजाल मेडिकल स्टोर से टीम को गर्भपात कराने वाली गर्भनिरोधक दवाईयां बरामद र्हुइं।

इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और आरोपी कैमिस्ट गांब बढनाम निवासी अमित को पुलिस के हवाले कर दिया। कैंप थाना प्रभारी देवव्रत के अनुसार आरोपी कैमिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें