फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से सेंट्रो कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से सेंट्रो कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग धौलागढ़ के समीप अज्ञात वाहन ने एक सेंट्रो कार में टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम तथा घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार नांगलोई (दिल्ली) निवासी इम्तियाज व उसका भाई सराज अंसारी तथा उनके साथी शुभारति व सरस्वती कुंज, नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी अरुण अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर मथुरा (यूपी) अपने किसी रिश्तेदारी में बीमार व्यक्ति को देखने के लिए गए थे। रविवार देर रात्रि जब उक्त लोग कार में सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे तो राजमार्ग पर गांव धौलागढ़ के समीप अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में इम्तियाज व उसके भाई सराज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण व शुभारति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी लोगों को कार से निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने इम्तियाज व सराज अंसारी को मृत घोषित कर दिया तथा अरुण व शुभारति की गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतकों के परिजन की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें