कौंडल के पास नहर में मिला नवजात बच्ची का शव
पलवल। गांव कौंडल के समीप नहर में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।
बहीन थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि गांव कोंडल निवासी सुमेर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने खेतों से काम निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहर में शव दिखा। पुलिस का मानना है कि बच्ची को अस्पताल में जन्म देने के बाद ही किसी अज्ञात व्यक्ति या महिला ने पहचान छुपाने के लिए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची के टुंड पर प्लास्टिक की चिमटी लगी हुई थी। इसे लगता है कि बच्ची का जन्म अस्पताल में हुआ है।