फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ ने चलते वाहनों से सामान चुराने वाले गिरोह का एक सदस्य किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
चलते वाहनों से सामान चुराने वाले गिरोह का एक सदस्य किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी फरार।
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन । वाहन चोर निरोधक दस्ता ने चलते वाहनों से सामान चुराने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सदस्य से चोरी का सामना भी बरामद किया है जबकि गिरोह के दो सदस्य फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन

इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि उनको सुचना मिली कि सामान से लदे एक चलते ट्रक से सामान के कार्टून चुराने वाला रूपडाका गांव की शहीदी मीनार के सामने खड़ा है । इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी साजिद उर्फ टाइगर निवासी रूपड़ाका को धर दबोचा। आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने दो और साथियों बिल्ला उर्फ अकरम और इरफान उर्फ पीके निवासी रूपडाका को भी अपने साथ चोरी करने में शामिल बताया इलियास खान ने बताया कि टाइगर की निशानदेही पर बिल्ला उर्फ अकरम के घर से ट्रक से चुराए गए दो कार्टून बरामद किए हैं। इनमें 72 डिब्बा बच्चों के जूते और 32 डिब्बा लेडीज सैंडल मिले हैं । इसी प्रकार के एक अन्य मामले में पहले भी बिल्ला गिरफ्तार हो चुका था। जिसमें जमानत पर बाहर आ गया। टीम के हेडकांस्टेबल जमशेद खान , राशिद व कांस्टेबल जयपाल , फूलसिंह एवं कुलदीप की टीम ने टाइगर को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें