फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकखाने के 11 लाख तीन हजार रुपए स्टेट बैंक से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाया नकदी से भरा बैग
विज्ञापन

- डाकखाना का कर्मचारी बैंक में जमा करने आया था नकदी
- कर्मचारी ने बताया कि बैग में करीब 11 लाख तीन हजार रुपये थे
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकखाने से स्टेट बैंक में रुपये जमा करने आए एक कर्मचारी को चकमा देकर एक 14 वर्षीय छोटा सा बच्चा बैग में रखे हुए 11 लाख तीन हजार रुपये की नकदी को चोरी कर ले गया। बच्चे की पूरी करतूत बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी मलखान सिंह के अनुसार डाकखाने के जगदीश चंद्र नामक एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ग्राहकों के रुपये को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे स्टेट बैंक में जमा करने आया था । बैंक में लगी लंबी लाइन के कारण वह रुपये से भरे काले रंग के बैग को काउंटर पर रखकर पास ही रखी हुई एक कुर्सी पर बैठ गया । तभी एक 14 वर्षीय छोटा सा बच्चा कर्मचारी को चकमा देकर काउंटर पर रखे हुए पैसों से भरे बैग को चोरी कर ले गया। जानकारी के मुताबिक बैग में करीब 11 लाख तीन हजार रुपये की नकदी थी। जिसे कर्मचारी बैंक में जमा कराना के लिए आया था। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की पूरी करतूत को सीसीटीवी कैमरे में देखा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे की पहचान नही हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बच्चे की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें