फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
विज्ञापन

हथीन। होडल नूंह रोड पर गांव नांगलजाट के निकट हुए रोड एक्सीडेंट में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी । सूत्रों के मुताबिक गांव घासेड़ा जिला नूंह की महिला अकबरी बाइक पर अपने पुत्र के साथ जा रही थी । स्पीड ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। जिससे महिला गिर गई। महिला के गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम दयाल मौके पर पहुंचे । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पलवल जिले में भी चलेंगी किलोमीटर स्कीम की बसें
हथीन। किलोमीटर स्कीम के तहत हरियाणा सरकार ने पलवल जिले में भी दस बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस बारे में स्टेट हेडक्वार्टर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किलोमीटर स्कीम में चलने वाली बसें निजी होंगी। स्टेट हेडक्वार्टर ने इस बारे में पलवल रोडवेज के जनरल मैनेजर लाजपत राय को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। रोडवेज अधिकारी धर्मवीर का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसे कोई आदेश नहीं आये हैं कि किन-किन रूट पर किलोमीटर बसें चलाई जाएंगी । वहीं दूसरी तरफ किलोमीटर बसें चलने के खिलाफ हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने सोलह अक्तूबर से दो दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है। रोडवेज वर्कर्स यूनियन के इंदर सिंह बताया कि पांच छह अक्तूबर को पानीपत में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार का घेराव किया जायेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें